देवास। मध्य प्रदेश के देवास में सरकारी जमीन पर लगी अपनी फसल को सरकारी अमले द्वारा रौंदते हुए एक महिला देख नहीं सकी और उसने खुद को आग लगा ली। इससे पहले एक दंपति ने ऐसे ही हालात में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। आग लगाने वाली महिला को झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर किया गया है। विपक्ष ने इस मामले को लेकर सरकार पर तीखा निशाना साधा है। किसान नेताओं और विपक्ष का आरोप है कि जब प्रशासन ने फसल लगाते हुए लोगों को नहीं रोका तो वह फसल के पकने पर उसे उजाड़ने के लिए क्यों जा रहा है। उनकी मांग है कि लोगों की फसल उजाड़ने की बजाय ऐसे अफसरों पर कार्रवाई होनी चाहिए जो असंवेदनशीलता का परिचय दे रहे हैं। अगर अतिक्रमण ही हटाना था तो एक माह इंतजार हो सकता था, ताकि फसल कट जाती। यह वीडियो ट्विटर पर असलीभारत.कॉम ने शेयर की है।।
हृदय विदारक घटना! मध्यप्रदेश के देवास ज़िले में खड़ी फसल पर जेसीबी चलवाने का विरोध करते हुए एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। pic.twitter.com/zj1c7GqMnC
— असलीभारत.कॉम (@aslibharat_) July 30, 2020