चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्द हो सकता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में लंबी बातचीत हुई है।। मनोहर लाल ने बरौदा उपचुनाव को लेकर भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के विस्तार की सभी अटकलों को खारिज कर दिया।उन्होंने ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की और बताया कि हरियाणा में एक लाख हेक्टेयर से अधिक एरिया में किसानों ने धान छोड़कर दूसरी फसलें उगाने का निर्णय लिया है। ऐसे में किसानों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए केंद्र 500 करोड़ रुपए की मदद दे।