मुंबई। शिव सेना के सांसद संजय राउत ने इस बार कंगना रनौत को धमकाया है कि अगर उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है तो उन्हें बॉलीवुड नहीं लौटना चाहिए। शिव सेना के मुखपत्र सामना में राउत ने लिखा है कि कंगना मुंबई में रहती हैं और मुंबई पुलिस की आलोचना करके विश्वासघात कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि कंगना ने कहा था कि उसे मूवी माफिया से अधिक डर मुंबई पुलिस से लगता है। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस या केंद्रीय सुरक्षा बलों की मांग की है।
कंगना को किसने दी यह सलाह कि अगर मुंबई पुलिस से डर लगता है तो वापस मत आना
