नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास में विचरण करने वाले मोरों की शानदार वीडियो शेयर की है। ये मोर प्रधानमंत्री से बहुत ही घुलमिल गए हैं और उनके आसपास विचरण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने एक कविता भी ट्वीट की है। भोर भयो, बिन शोर, मन मोर, भयो विभोर, रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना, मनमोहक, मोर निराला। रंग है, पर राग नहीं, विराग का विश्वास यही, न चाह, न वाह, न आह, गूँजे घर-घर आज भी गान, जिये तो मुरली के साथ जाये तो मुरलीधर के ताज। आप भी इस वीडियो को देखें-
प्रधानमंत्री आवास की ऐसी सुंदर तस्वीर पहली बार आई सामने, खुद मोदी ने शेयर किया यह वीडियो
भोर भयो, बिन शोर,
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2020
मन मोर, भयो विभोर,
रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना,
मनमोहक, मोर निराला।
रंग है, पर राग नहीं,
विराग का विश्वास यही,
न चाह, न वाह, न आह,
गूँजे घर-घर आज भी गान,
जिये तो मुरली के साथ
जाये तो मुरलीधर के ताज। pic.twitter.com/Dm0Ie9bMvF