चंडीगढ़। रजिस्ट्री घोटाले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने तुरंत प्रभाव से राजस्व विभाग के छः अधिकारियों को किया सस्पेंड कर दिया। उन्होंने सोहना के तहसीलदार बंसी लाल और नायब तहसीलदार दलबीर सिंह दुग्गल, बादशाहपुर के नायब तहसीलदार हरि कृष्ण, वजीराबाद के नायब तहसीलदार जय प्रकाश, गुरुग्राम के नायब तहसीलदार देश राज कांबोज व मानेसर के नायब तहसीलदार जगदीश को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। सभी अधिकारियों को रूल-7 में चार्जशीट करने के आदेश दिया गया है।